भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को लेकर BJP में सियासी घमासान मच गया है. पार्टी के भीतर ही लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर को निष्कासित करने की मांग उठने लगी है. राकेश टिकैत कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं.
लोनी की चेयरमैन रंजीता धामा ने कहा कि भाजपा की छवि खराब करने के लिए विधायक ने किसानों को उकसाया है. पार्टी की छवि लोनी विधायक ने पहले भी खराब की थी. उन्होंने विपक्ष नेताओं के साथ मिलकर विधानसभा के बाहर धरना दिया था. गुरुवार को राकेश टिकैत ने बीजेपी के दोनों विधायकों नंद किशोर गुर्जर और सुनील शर्मा पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया था.
बीजेपी की सफाई
तब धरनास्थल पर 500-700 आदमियों का समूह था. विधायक नंद किशोर ने जानबूझकर उसे हज़ारों की भीड़ में तब्दील कर दिया.लोनी चेयरमैन ने पत्र में लिखा आने वाले विधानसभा चुनाव में विधानसभा नंद किशोर गुर्जर समाजवादी पार्टी के साथ जुड़कर चुनाव लड़ना चाहते हैं. इसलिए ये सरकार को खोखला करने की निरंतर साजिश करते चले आ रहे हैं.