lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

कांग्रेस ने साधा निशाना दिल्ली दंगे के जिम्मेदार अमित शाह…

नई दिल्‍ली: गणतंत्र दिवस पर किसान संगठनों की ओर से आयोजित ट्रैक्‍टर रैली के दौरान हिंसा मामले में कांग्रेस पार्टी (Congress) ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व वाली केंद्र सरकार  और इसके गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) पर तीखा हमला बोला है. कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला  ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में हिंसा के लिए सीधे सीधे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ज़िम्मेदार हैं और पीएम मोदी को उन्‍हें बर्खास्‍त करना चाहिए. सुरजेवाला ने कहा कि ‘भीड़’ को लालक़िले में घुसने दिया गया और पुलिस कुर्सी पर बैठी रही. इसमें मोदी-शाह के ‘चेले’ दीप संधू की उपस्थिति चौंकाने वाली है. कांग्रेस प्रवक्‍ता ने कहा, ‘किसान आंदोलन को सरकार बलपूर्वक नहीं हटा पायी तो इसे छलपूर्वक हटाने में लगी है. मोदी और शाह सरकार की नीति है-पहले प्रताड़ित करो, फिर मीटिंग-दर-मीटिंग थकाओ, फिर फूट डालो, फिर बदनाम करो और भगाओ.

सुरजेवाला ने सवाल किया, 40-50 ट्रैक्टर और हुड़दंगी लाल क़िले में कैसे घुस सकते हैं? दीप संधू इन्‍हें कैसे लीड कर रहा था. उन्‍होंने कहा कि हिंसा-हुड़दंग को रोक नहीं पाने की ज़िम्मेदारी किसानों की नहीं बल्कि सरकार की है. उन्‍होंने कहा कि लाल किला (Red Fort) हमारी आजादी का प्रतीक है. किसानों और गरीबों के लिए सर्वमान्य है तो 500-700 हिंसक तत्व जबरदस्ती लाल किले में कैसे घुस सकते हैं? जो दीप सिद्धू, प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ फोटो खिंचवाकर साझा करता है, उसे और उसके समर्थकों को लाल किले तक जाने की अनुमति किसने दी? क्या यह साफ नहीं दिखा कि पुलिस बैठकर तमाशा देख रही थी और टीवी कैमरों का मुंह लाल किले की प्राचीर की तरफ था?