पंजाब: गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा ने किसान आंदोलन को एक अलग ही दिशा में मोड़ दिया है। बीते दिन लाल किले की प्राचीर पर किसान संगठन और निशान साहिब का झंडा फहराने की घटना ने सियासत से लेकर किसानों तक हर किसी को अपनी आग में लपेट लिया है।
राजनितिक पार्टियों के साथ-साथ फ़िल्मी कलाकार भी इस घटना पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। इन सब घटना के पीछे दीप सिद्धू के साथ-साथ अब लक्खा सिधाना का नाम भी जोड़ा जा रहा है। आरोप लगाया जा रहा है कि बीते दिन दिल्ली हिंसा में दीप सिद्धू और लक्खा सिधाना का हाथ है। जिसके बाद पुलिस की रडार पर फ़िलहाल दोनों आ चुके है।