भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज देश भर में अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम पर पुलिस ने रोक लगा दी। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से निकल कर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे।
पदयात्रा रोके जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित पार्टी के कई नेता धरने पर बैठ गए।
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस पार्टी की नसों में आजादी आन्दोलन एवं किसानों-मजदूरों के आन्दोलन का रक्त बहता है। हमारे स्थापना दिवस पर यूपी में हमें महापुरुषों का माल्यार्पण करने, संदेश यात्रा निकालने से रोका जा रहा है। नेताओं कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार, नजरबंद किया जा रहा है। ये लोकतंत्र की हत्या है।