नए साल से पहले उत्तराखंड में मौसम मेहरबान हो गया है। देर रात मौसम का मिजाज बदला और पहाड़ों की रानी मसूरी बर्फ से सराबोर हो गई। तस्वीरें देखिए..

धनोल्टी में भी बर्फबारी से मौसम सुहावना हो गया है। मसूरी में रविवार देर रात को सीजन का पहला हिमपात हुआ है। जिससे पर्यटकों में खुशी का माहौल है।
मसूरी में बर्फबारी होने से ठंड भी बढ़ गई है। शहर का लालटिब्बा क्षेत्र बर्फ से सफेद हो गया है। वहीं, बर्फबारी की सूचना मिलते ही सैलानी से लालटिब्बा पहुंचनाशुरू हो गए हैं।