कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली कूच कर रहे किसानों की बॉर्डर पर लगाए गए बैरियरों पर जमकर झड़प हुई। सितारगंज में किसानों ने ट्रैक्टर चढ़ाकर बेरिकेडिंग तोड़ दिए। पुलिस ने कुछ दूर तक दोनों वाहनों पर डंडे बरसाए लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े।
इस बीच किसानों को रोकने के दौरान एसएसआई सुधाकर जोशी, झनकइया के थानाध्यक्ष दिनेश फर्त्याल और उनका गनर ताजुद्दीन वाहनों की चपेट में आने से घायल हो गए। सिसईखेड़ा में बेरिकेडिंग तोड़कर आए ट्रैक्टर-ट्रॉली से नानकमत्ता के थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के दाहिने हाथ और बाएं पैर पर चोट लग गई।