अब अगर आपने बिना इंडिकेटर वाहन मोड़ा या फिर बेवजह रिवर्स गियर लगाया तो अब वाहन स्वामी पर कार्रवाई होगी। मोटर चालन विनियम 2017 के तहत 42 ऐसे ही नियमों पर कार्रवाई को एक्शन प्लान जारी हो गया है। परिवहन विभाग ने प्रदेश के सभी प्रवर्तन दलों को सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही नियम, जिनका पालन न करने पर आपके खिलाफ भी हो सकती है कार्रवाई।
नियम:
1-बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र के साथ वाहन चलाने पर।
2-बिना फिटनेस के वाहन का संचालन करने पर।
3-बिना टैक्स के वाहन का संचालन करने पर।
4-बिना लाइसेंस वाहन का संचालन करने पर।
5-वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर।
6-बिना रजिस्ट्रीकरण प्लेट के वाहन संचालन या रजिस्ट्रीकरण प्लेट के साथ छेड़छाड़ करने पर।
7-वाहन के रजिस्ट्रीकरण में निर्धारित सीमा से अधिक ऊंचाई या भार वाली वस्तु को ढोने पर।
8-वाहन में खतरनाक पदार्थों की ढुलाई करने पर।