lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की हत्या…

इस्लामाबाद: अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल की पाकिस्तान में हत्या के मुख्य आरोपी ने खुलासा किया है कि उसे मामले में बलि का बकरा बनाया गया है, जबकि असली साजिशकर्ता कराची  का एक आतंकवादी है. डेनियल पर्ल के अभिभावकों के वकील ने पत्रकार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी का हाथ से लिखा एक पत्र पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट  में पेश किया है. इसमें मुख्य हत्यारोपी ने कहा कि अमेरिका के दबाव में उसे गिरफ्तार किया गया था. जबकि असली षड्यंत्रकर्ता कराची का कुख्यात आतंकवादी है.

‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के पत्रकार पर्ल (38) का 2002 में पाकिस्तान (Pakistan) में अपहरण के बाद सिर कलम कर दिया गया था. पर्ल खुफिया एजेंसी आईएसआई और अलकायदा के रिश्तों पर एक स्टोरी कर रहे थे. ब्रिटिश मूल के अलकायदा नेता अहमद उमर सईद शेख और उसके तीन सहयोगियों को पर्ल के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था और सजा सुनाई गई थी. अप्रैल में सिंध हाईकोर्ट ने उन्हें बरी किया था, जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है.
‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, पर्ल (Daniel Pearl) के माता-पिता के वकील फैजल सिद्दीकी ने कोर्ट में एक हस्तलिखित पत्र पेश किया है. इसमें शेख ने दावा किया है कि असली अपराधी कराची का आतंकवादी अताउर रहमान है. सिद्दीकी ने बताया कि यह पत्र 19 जुलाई 2019 को सिंध हाईकोर्ट के समक्ष पेश किया गया था.