अगर आप सरकारी नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं। खैनी और सिगरेट खाने के भी शौकीन हैं, तो आपका ये शौक सरकारी नौकरी के ख्वाब पर भाी पड़ सकता है। झारखंड सरकार ने सरकारी नौकरी की आस लगाए लोगों के सामने अनोखी शर्त रखी है। अब सरकारी नौकरी का आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को एक शपथ पत्र देकर बताना होगा कि वह खैनी और सिगरेट से दूर रहेगा। राज्य में ये नियम 1 अप्रैल 2021 से लागू हो जाएगा।
झारखंड सरकार ने अपने यहां तंबाकू के सेवन पर लगाम लगाने के लिए अनूठा प्रयास शुरू किया है। यहां सरकारी नौकरी करने वालों और सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वालों को अब तंबाकू सेवन नहीं करने का शपत्र पत्र देना होगा। अगले साल 1 अप्रैल से राज्य में होने वाली सभी नौकरियों में इसे अनिवार्य रूप से लिया जाएगा। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को यह शपथपत्र देना होगा। इस संबंध में उच्च स्तरीय बैठक के बाद आदेश जारी कर दिया गया।