बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित एआईएमआईएम के अध्यक्ष व लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी अब यूपी में अपने पैर जमाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी कोशिश को साकार करने के लिए उन्होंने बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से लखनऊ के एक होटल में मुलाकात की। जिसके बाद उन्होंने बताया कि एआईएमआईएम यूपी में छोटे दलों को साथ लेकर विधानसभा चुनाव में उतरेगी। बुधवार को ही पीस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मन्नान साहब भी एआईएमआईएम में शामिल हो गए।
राजभर से मुलाकात पर ओवैसी ने कहा कि हम दोनों आप के सामने बैठे हुए हैं। हम एक साथ हैं और राजभर जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बता दें यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।