कोलकाता: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि थल सेना नौसेना और वायुसेना के एकीकरण में दिक्कतें तो आ रही हैं लेकिन इसमें आ रही दिक्कतों को दूर किया जा रहा है. कई दशकों के बाद हो रहे सबसे बड़े सैन्य सुधार यानी तीनों सेनाओं के एकीकरण की शुरुआत इसी वर्ष की गई ताकि खर्च में कमी लाई जा सके और मानव संसाधन को युक्तिसंगत बनाया जा सके. साथ ही यह सुनिश्चित किया जा सके के सशस्त्र बल एक इकाई के रूप में लड़ें.
कोलकाता में एक कार्यक्रम में जनरल रावत ने कहा, ‘तीनों सेनाओं को एकीकृत करने के लिए हमें एक-दूसरे की सेवाओं को समझना होगा.’
उन्होंनें कहा, अब चूंकी एकीकरण हो रहा है और हम धीरे धीरे उस दिशा में बढ़ रहे हैं, मुझे लगता है कि हम कुछ ऐसे मुद्दों को हल करने में सक्षम हैं जो कि दांव पर थे.’