जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मंगलवार शाम सात बजे कुछ अज्ञात आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी ने बताया कि बारामूला के सोपोर में बटालियन 179 सीआरपीएफ पर ग्रेनेड फेंका, जो कैंप के गेट पर ही फट गया।
इस हमले में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।