- अनुच्छेद 370 और 35ए हटने व केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव हो रहे हैं। खास बात यह है कि अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए बने गुपकार गठबंधन में शामिल नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी एवं पीपुल्स कांफ्रेंस पहली बार मिलकर चुनाव मैदान में उतरे है।
राष्ट्रीय दल भाजपा और कांग्रेस भी मैदान में हैं। डीडीसी चुनाव आठ चरणों में होंगे। 19 दिसंबर को आखिरी चरण होगा। 22 दिसंबर को काउंटिंग होगी। वहीं, आज डीडीसी और पंचायत एवं शहरी निकाय के उपचुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हुई। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ लेकिन ठंड की वजह से मतदाताओं में कम उत्साह देखने को मिला।