आज देवभूमि उत्तराखंड में श्रीराम मंदिर का जश्न दिवाली की तरह मनाया जा रहा है।

राजधानी देहरादून में बल्लीवाला फ्लाई ओवर के पास स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
भाजपा कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाई और जय श्रीराम का उद्घोष किया। जश्न दिवाली की तरह मनाया गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
दून के प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर में सुंदरकांड का पाठ किया गया।
क्लेमेंटटाउन रेसिडेंट सोसायटी ने पौधा रोपण किया और भगवान श्रीराम से कोरोना महामारी को जल्द खत्म करने की प्रार्थना की।
देहरादून में गांधी पार्क के पास विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने जयश्री राम के नारे लगाए।
तीर्थ नगरी हरिद्वार भी आज भगवान के रंग में रंग गई। यहां सुबह से ही मंदिरों और आश्रमों में कार्यक्रमों का दौर जारी रहा।
राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में कनखल स्थित घाट पर बाह्मणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा की।