lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

महिला आईएएस की हत्या का प्रयास….

बिहार: बिहार के पटना सचिवालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर कार्यरत आईएएस महिला अफसर के घर आकर गुरुग्राम में रीजनल लेबर कमिश्नर पद पर कार्यरत उनके पति ने मारपीट की और गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी पति ने घर में तोड़फोड़ की की। महिला अफसर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद जेल भेज दिया गया। 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड आत्मकुंज कॉलोनी निवासी डॉ वागीशचंद्र शर्मा की बेटी शैलजा शर्मा बिहार कैडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अफसर हैं। फिलहाल शैलजा राजधानी पटना सचिवालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर कार्यरत हैं।
शैलजा शर्मा की शादी करीब आठ साल पूर्व बिहार के गया जिले के निवासी राजीव नैन के साथ हुई थी। राजीव नैन वर्तमान में हरियाणा के जनपद गुरुग्राम में प्रॉविडेंट फंड के रीजनल लेबर कमिश्नर पद पर कार्यरत हैं।

आईएएस अफसर ने शनिवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि पति राजीव नैन ने उनके घर आकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ की। साथ ही गला दबाकर हत्या का भी प्रयास किया।

मामला वरिष्ठ अफसर से जुड़ा होने के चलते थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। महिला आईएएस ने पति के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह ही पति राजीव नैन को जेल भेज दिया गया।
 
महिला आईएएस अफसर शैलजा शर्मा का कहना है कि उनके पति के साथ करीब तीन साल से मतभेद चल रहे हैं। कुछ दिन से वे पिता के घर आई हुई थी। पति को उनके द्वारा तलाक का मुकदमा दायर करने का डर था, जिसके चलते दबाव बनाने के लिए वे शनिवार को घर पहुंचे और मारपीट करते हुए गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास किया।
 
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि महिला आईएएस अफसर की शिकायत पर पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार किया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *