lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

आईपीएस आलोक मित्तल बने हरियाणा के सीआईडी प्रमुख….

हरियाणा:हरियाणा सीआईडी की कमान अब पूरी तरह से 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी आलोक मित्तल के हाथ आ गई है। सरकार ने उन्हें एडीजीपी सीआईडी नियुक्त कर दिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। एडीजीपी सीआईडी अनिल राव के सेवानिवृत्त होने पर मित्तल को यह जिम्मेदारी मिली है।

एक महीना पहले केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे मित्तल को ओएसडी सीआईडी लगाया गया था। उसी समय सरकार ने संकेत दे दिए थे कि मित्तल अगले सीआईडी प्रमुख होंगे। अनिल राव ने 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन शुक्रवार को सरकारी अवकाश के कारण 30 जुलाई को ही उन्हें सेवानिवृत्त कर दिया गया। आलोक मित्तल अनुभवी आईपीएस अफसर हैं। 5 साल 2 महीने तक केंद्र में प्रतिनियुक्ति के दौरान वह राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी में रहे।
इससे पहले व चार साल तक सीबीआई में भी सेवाएं दे चुके हैं। हरियाणा का उन्हें खासा अनुभव है। वह पंचकूला, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक में एसपी रह चुके हैं। एसपी रहने के दौरान उन्होंने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। फरीदाबाद में उनके कार्यकाल में शुरू हुई योजनाएं प्रदेश भर में लागू हुईं। वह गुरुग्राम में संयुक्त आयुक्त, पुलिस का जिम्मा भी संभाल चुके हैं। मित्तल का जन्म 1969 में प्रयागराज (इलाहाबाद)में हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *