भोपाल: छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय पर पुराने बस स्टैंड के करीब महाकाली मंदिर के एक सेवादार ने खुदकुशी (Suicide) कर ली. शनिवार की सुबह सेवादार के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई.

बड़ी तादाद में जुटे लोगों ने पुलिस प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मंदिर के सामने हंगामा किया. लोग दोषियों पर कार्रवाई करने और मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. पुलिस ने बहुत मशक्कत करके भीड़ को नियंत्रित किया.
दरअसल दो दिन पहले मंदिर में मूर्ति से गहने चोरी हो गए थे. पुलिस दो लोगों उचित मानकर और एक सेवादार मिश्रीलाल को पूछताछ के लिए ले गई थी. गांव वालों के मुताबिक इस घटना के बाद से सेवादार मिश्रीलाल बहुत परेशान था.