पटना: लोक जनशक्ति पार्टी ने बुधवार को माना कि बिहार में सब कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा. लोक जनशक्ति पार्टी के इस रुख का पता उस समय चला जब अपने ही दल के मुंगेर के जिलाध्यक्ष को इसलिए हटा दिया क्योंकि उन्होंने बयान दिया था कि बिहार में गठबंधन अटूट है.

पार्टी ने अपने मुंगेर जिले के अध्यक्ष राजेंद्र भारती को उनके पद से हटाते हुए यह आधार दिया कि उनके द्वारा मीडिया में यह बयान कि NDA गठबंधन अटूट है, पार्टी के दिशा निर्देशों के विपरीत पाया गया है. साथ ही साथ गठबंधन के विषय पर लोक जनशक्ति पार्टी ने फ़ैसला लिया था कि इस पर अंतिम मुहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान लगाएंगे. इसलिए राजेंद्र भारती ने जब उन्हें कोई बोलने की आवश्यकता नहीं थी तब यह बयान देकर अनुशासन तोड़ा है.