नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है. शुक्रवार की शाम संक्रमितों का आंकड़ा देश में 5 लाख के पार हो गया. शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के अब तक कुल 490,401 पॉजिटीव मामले सामने आए थे. वहीं मृतकों की संख्या 15300 से ज्यादा हो चुकी है. इसके अलावा 285637 मरीज इस खतरनाक वायरस को हराने में कामयाब रहे हैं. पिछले 24 घंटों की तो आपको बता दें कि इस दौरान देश में सबसे ज्यादा 17296 नए मामले सामने आए हैं. यह 24 घंटों में आए अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं. इस दौरान 407 लोगों की मौत भी हुई. रिकवरी रेट के आंकड़े में सुधार देखने को मिला है. यह 58.24 फीसदी पर पहुंच गया है.
