lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

Covid-19 से महज 4 दिनों में 900 लोगों की मौत…

नई दिल्ली: भारत में 5 जून तक नॉवेल कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या सवा दो लाख के पास पहुंच चुकी है. केंद्र और राज्य सरकारें एक तरफ अर्थव्यवस्था को धीरे-धीरे खोलने की ओर कदम बढ़ा रही हैं, दूसरी ओर अगर कोरोनावायरस से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो ये आंकड़ें बहुत ही तेजी के साथ बढ़ रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए डेटा को देखें तो पता चलता है कि कुछ हफ्तों में ही यह महामारी कितनी तेजी से पूरे देशभर में फैली है. सरकार जबसे डेटा संग्रह कर रही है, तबसे भारत में 48 दिनों के भीतर 100 मौतें दर्ज की गई थीं लेकिन अब चार दिनों में ही इतनी मौतें हो रही हैं. भारत में 26 अप्रैल तक यानी 87 दिनों के भीतर कोरोनावायरस के कुल मामले 25,000 थे, लेकिन दो दिनों में ही इतने केस सामने आ रहे हैं. महज छह हफ्तों में कुल मामलों की संख्या 2,26,770 तक पहुंच चुकी है.

12 मार्च को भारत में कोविड-19 से पहली मौत हुई थी. 29 अप्रैल तक 1,000 मौतें हो चुकी थीं. तबसे मौतों का आंकड़ा बहुत तेजी से बढ़ा है. अगले कुछ ही हफ्तों में कुल मौतों का आंकड़ा 6,075 के आसपास पहुंच चुका है. महज पिछले चार दिनों में ही 1,000 मौतें हुई हैं.

ऐसे में इन आंकड़ों के बीच सरकारें अर्थव्यवस्था को राहत पहुंचाने के लिए प्लान के तहत शॉपिंग मॉल्स, रेस्टोरेंट, होटल, धार्मिक स्थल वगैरह खोल रही हैं. ये चिंता का विषय हो सकता है. के तहत गाइडलाइंस भी जारी की गई हैं. सोमवार से ये प्लान लागू हो जाना है. इसमें मॉल्स में थर्मल स्क्रीनिंग होगी, फेस मास्क पहनना जरूरी होगा. सिनेमा हॉल्स, गेमिंग आर्केड और प्ले एरिया बंद रहेंगे. वहीं धार्मिक स्थलों पर भक्त मूर्तियों को नहीं छू सकेंगे. कंटेनमेंट ज़ोन में ये सारी जगहें पहले जैसी ही बंद रहेंगी.

सरकार ने जिलों और राज्यों के बीच लोगों के आवागमन को भी अनुमति दे दी गई है. लेकिन कुछ राज्यों ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अभी भी बॉर्डर बंद रखे हैं. पिछले दो हफ्तों से देश में घरेलू उड़ान जारी हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को अभी भी बंद रखा गया है.

विशेषज्ञों का मानना है कि लॉकडाउन में इतनी ढील देने के बाद कोरोना के मामले बहुत तेजी से बढ़ेंगे, लेकिन महीने भर से ज्यादा वक्त से देशभर की इकॉनमी ठप रखने के बाद सरकार कहना है कि ऐसी स्थिति में लोगों को वायरस के साथ रहने की आदत डालनी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *