दिल्ली: 25 मई को सचिन तेंदुलकर की शादी की 25वीं सालगिरह थी. इस मौके पर मास्टर ब्लास्टर ने अपनी वाइफ अंजली को एक खास सरप्राइज भी दिया. शादी की सालगिरह के मौके पर सचिन ने खुद से मैंगो कुल्फी बनाई. मैंगो कुल्फी बनाने में सचिन ने अपनी मां से मदद भी ली. मैंगो कुल्फी बनाते हुए सचिन ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया. वीडियो को बनाते समय सचिन ने अपने फैन्स को इसकी रेसिपी भी शेयर की. सचिन के इस वीडियो को लोगों ने काफी पसंद भी किया, एक्टर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने वीडियो पर कमेंट किया और लिखा, कुल्फी खिलाकर वाइफ के खुश रखना मुश्किल है, लेकिन आपने इस मुश्किल समय में यह कर दिखाया. सोशल मीडिया पर सचिन के इस वीडियो को 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की शादी 25 मई 1995 को हुई थी. साल 1994 में सचिन और अंजली की न्यूजीलैंड में सगाई हुई और इसके एक साल के बाद यानि 25 मई 1995 को दोनों की शादी मुंबई में हुई.
शादी के वक्त एक लोकल टीवी ऑपरेटर ने तेंदुलकर के परिवार को लाइव शादी टेलीकास्ट करने के लिए 40 लाख का ऑफऱ दिया था. लेकिन तेंदुलकर के परिवार वालों ने इस शादी को सादगी भरा रखने का फैसला किया और ऑफऱ को ठुकरा दिया था.