नई दिल्ली: उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और लॉकडाउन के दौरान तो वह लगातार कई वीडियो शेयर कर रही हैं. यही नहीं, उर्वशी रौतेला समय-समय पर अपने बीच वीडियो और फोटो भी इंस्टाग्राम पर डालती हैं. लेकिन उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सिगार पीती हुई नजर आ रही हैं. उर्वशी रौतेला का यह वीडियो उनके एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान का है. इस सॉन्ग में उन्हें सिगार पीना था. लेकिन शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा होता है कि हल्ला मच जाता है.
इसमें उर्वशी रौतेला को बोल्ड कैरेक्टर के तौर पर दिखाया गया है, और उन्हें सिगार पीना था. वह कोशिश करती हैं, और उन्हें कितनी मुश्किल पेश आ रही है यह वीडियो में साफ देखा जा सकता है. लेकिन इसी दौरान उनसे सिगार अपने ही ऊपर गिर जाता है. इस पर सेट पर हंगामा मच जाता है. टीसीरीज पर म्यूजिक वीडियो को अब तक लगभग 11 करोड़ बार देखा जा चुका है.
https://www.instagram.com/p/CAe84RzAjr7/?igshid
उर्वशी रौतेला इस साल दो मूवी में नजर आने वाली थीं लेकिन लॉकडाउन के चलते रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है. अब नई रिलीज डेट आने का इंतजार है. उनकी पहली मूवी ‘वर्जिन भानुप्रिया’ है जिसके कुछ गानों को रिलीज कर दिया गया है. यह एक महिला प्रधान फिल्म है जो कि लड़कियों के जीवन पर आधारित है. जबकि दूसरी फिल्म तमिल सुपरहिट ‘थिरुट्टू पेले 2’ का हिंदी रीमेक है. अभी इस फिल्म का हिंदी नाम फाइनल नहीं हुआ है.