देहरादून, उत्तराखंड के चमोली जिले में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. जिले में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है. संक्रमित शख्स 15 मई को बस के जरिए दिल्ली से मठकोट पज्याणा गांव अपने परिवार के साथ आया था.
जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी केके सिंह ने बताया कि 17 मई को सामान्य जांच के दौरान इस व्यक्ति का नमूना लिया गया था. शख्स अपनी पत्नी, दो बच्चों और एक बहन के साथ फिलहाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन सेंटर में रह रहा था. संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीज और उसके परिवार को जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में लाया गया है. सीएमओ ने बताया कि कोरोना पीड़ित में बीमारी के लक्षण नहीं हैं.
उत्तराखंड में 111 हुई संक्रमितों की संख्या
उत्तराखंड में मंगलवार को कुछ और कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 111 हो गई है.
बागेश्वर में मिले दो केस
बागेश्वर में दो कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. यहां दो लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है. दोनों संक्रमित राजधानी देहरादून से यहां आए थे.