नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान ‘अम्फान’ ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में भारतीय तट से दस्तक दे दी है. इसके असर के कारण वहां भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कहा कि अम्फान ने पश्चिम बंगाल में दोपहर 2.30 बजे अम्फान ने दस्तक दी और यह अगले कुछ घंटों तक इसका असर रहेगा. इससे कोलकाता में 120 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है.
