lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

बिना पानी-भोजन के 800 किलोमीटर का सफर तय किया………

रायपुर: एक भारी-भरकम 10 पहियों वाला डंपर ट्रक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बाहरी इलाके में धूल भरे हाईवे पर सड़क किनारे खड़ा नजर आया. धूप से तप चुके ट्रक में कुछ लोग दिखे, जिनकी नजरें चिलचिलाती धूप में में पानी ढूंढ रही थी. यह प्रवासी मजदूर और उनके परिवार थे जो कि तेलंगाना से सैकड़ों किलोमीटर दूर से आए थे. एक मजदूर ने बताया कि हम धूप में पिछले 2 घंटे से खड़े हैं और हमने न कुछ खाया है और न ही पिया है. इन मजदूरों में कुछ महिलाएं भी थीं जो अपनी साड़ी के पल्लू से अपने बच्चों को धूप से बचा रही थी.

एक मजदूर ने कहा, ‘हम हैदराबाद से इस ट्रक में पिछले 4 दिनों से आ रहे हैं.’ आमतौर पर जो प्लास्टिक शीट ट्रक पर होती है वह भी इस ट्रक पर नहीं थी. मजदूरों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार उनकी बिल्कुल भी मदद नहीं कर रही हैं. एक मजदूर ने कहा, ” ट्रक में 100 लोग हैं, सरकार हमारी मदद क्यों नहीं कर रही है?” मजदूरों ने कहा, ‘कम से कम हमारे बच्चों तक के लिए खाने और पानी का इंतजाम कर दीजिए.’ उन्हें भी मालूम था कि यह तय नहीं है कि मदद पहुंचेगी या नहीं.

गौरतलब है कि कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन लागू है. हजारों प्रवासी मजदूर अपने घर लौटना चाहते हैं. हालांकि कुछ समय पहले सरकार ने यह घोषणा की थी कि मजदूरों को घर पहुंचाने में मदद की जाएगी. मजदूरों का कहना है कि न तो उनके पास खाने को कुछ है और न ही दूसरी जरूरी चीजें. वहीं, देश में कोरोना के कुल 59,662 मामले हैं और 1,981 लोगों की मौत हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *