lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

महामारी के चलते RSS के ट्रेनिंग कैंप..

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की महामारी के कारण राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ (RSS) ने इस साल अपने ट्रेनिंग कैंप (Training Camp) नहीं लगाने का फैसला किया है. गौरतलब है कि वर्ष 1929 से प्रतिबंध के वर्षों को छोड़कर संघ शिक्षा वर्ग हर साल लगते आ रहे हैं लेकिन कोराना के कहर के चलते इस साल यह नहीं लगाए जाएंगे.संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने जानकारी दी.

उन्‍होंने बताया कि अप्रैल से जून तक होने वाले लगभग 90 से अधिक संघ शिक्षा वर्ग और बाकी सभी सार्वजनिक और सामूहिक कार्यक्रम निरस्त किए गए है. इसी क्रम में देश के अलग-अलग स्थानों पर लगने वाले सभी प्रकार के संघ शिक्षा वर्गों (समर ट्रेनिंग कैंप) को इस साल के लिए निरस्त किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जून माह तक आरएसएस किसी तरह के एकत्रीकरण कार्यक्रमों का आयोजन भी नहीं करेगा.

गौरतलब है कि भारत में कोरोनावायरस का कहर रुक नहीं रहा है और केसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की संख्या ने चार हजार का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में कोरोनावायरस से अबतक 109 लोगों की मौत हो चुकी है और 4067 इसके संक्रमण के शिकार हुए हैं. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 232 है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान 32 लोगों की मौत हुई है और 693 नए मामले सामने आए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *