lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

कांग्रेस उम्मीदवार लका लांबा ने AAP कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान मजनूं का टीला स्थित पोलिंग बूथ पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा और आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ता के बीच झड़प हो गई. मतदाता केंद्र पर पोलिंग एजेंट के रूप में AAP कार्यकर्ता वहीं मौजूद थे. पोलिंग बूथ के बाहर खड़ीं अलका लांबा किसी से बात कर रही थीं, तभी एक शख्स उनसे बार-बार यह पूछ रहा था कि ’22 साल का लड़का किसका है, यह तो बता दो एक बार’. इस पर गुस्से में आकर चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा ने थप्पड़ मारने का प्रयास किया, हालांकि शख्स के पीछे हट जाने से थप्पड़ नहीं पड़ा. इसके बाद माहौल बिगड़ गया और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा.

इस दौरान मौजूद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता के बीच गहमा-गहमी देखने को मिली. हालांकि पुलिस ने इस मामले में जांच जारी रखी है. पार्टी के नेता संजय सिंह ने मारपीट की घटना की शिकायत चुनाव आयोग से करने को कहा है. गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. दिल्ली विधानसभा चुनाव में 11 बजे तक 6.96% मतदान हुआ है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 10 बजे तक 4.33%, मतदान हुआ जबकि 9 बजे तक 3.02% मतदान हुआ था.

मतदान शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही विदेश मंत्री एस जयशंकर, दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने अपने परिवार के साथ पहुंचकर वोट डाला है. इसके अलावा जस्टिस आर भानुमति, बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने भी मतदान किया. दिल्ली विधानसभा चुनाव में इन तीनों दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *