नई दिल्ली : दिल्ली चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है. मतदान प्रक्रिया में न सिर्फ आम लोग बल्कि खास लोग भी जमकर हिस्सा ले रहे हैं. दिल्ली चुनाव के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने परिवार सहित मतदान किया. मतदान के लिए पहुंचे प्रियंका गांधी के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने कहा, “लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेकर बहुत अच्छा लगा. हर किसी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए. हर किसी की सार्वजनिक यातायात तक पहुंच होनी चाहिए और इस पर स्टूडेंट्स को सब्सिडी मिलनी चाहिए”
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. 12 बजे तक 15.57 फीसदी मतदान रिकॉर्ड हुआ. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन विदेश मंत्री एस. जयशंकर बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी प्रवेश वर्मा सहित कई दिग्गज हस्तियां वोट दे चुकी हैं.