lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

शाहीन बाग और जामिया में CAA विरोधी प्रदर्शनों पर पीएम मोदी ने कही यह बात…

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने दिल्ली में अपनी पहली रैली की. इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल से लेकर शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन का जिक्र किया. पीएम मोदी ने शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन को लेकर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि जामिया और शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ जो प्रदर्शन हो रहे हैं वह संयोग नहीं एक प्रयोग है. इन प्रदर्शन के पीछे से राजनीति हो रही है. अब इस साजिश से पर्दा उठ गया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रदर्शन से लोगों को काफी तकलीफ हो रही है. इस मानसिकता को और इस अराजकता को यहीं रोकना जरूरी है. अगर आज इसे नहीं रोका गया तो कल किसी और सड़क को रोका जाएगा. \

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बीते कई दिनों से भाजपा और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता, तमाम उम्मीदवार, कार्यकर्ता और यहां के जागरूक नागरिक, आपके बीच आ रहे हैं, अपनी बात रख रहे हैं. दिल्ली के लोगों के मन में क्या है, ये बताने की जरूरत नहीं, ये आज साफ-साफ दिख रहा है.पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल पर गरीबों का हक मारने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र की कई योजनाएं लागू नहीं की गई हैं. जिस वजह से गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर नहीं मिल पा रहा है. 5 साल में 2 करोड़ घर केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए देशभर में बनाए. इसमें से एक भी घर दिल्ली सरकार की वजह से यहां नहीं बन पाया.
पीएम मोदी ने कहा कि बीते कई दिनों से भाजपा और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता, तमाम उम्मीदवार, कार्यकर्ता और यहां के जागरूक नागरिक, आपके बीच आ रहे हैं, अपनी बात रख रहे हैं. दिल्ली के लोगों के मन में क्या है, ये बताने की जरूरत नहीं, ये आज साफ-साफ दिख रहा है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं है, बल्कि ये हमारे हिंदुस्तान की धरोहर है.

ये भारत के भिन्न-भिन्न रंगो को एक जगह समेटे हुए एक जीवित परंपरा है. ये दिल्ली सबका-स्वागत और सत्कार करती है.उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को पड़ने वाला आपका हर वोट सिर्फ सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि इस दशक में दिल्ली के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए होगा.
पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के 40 लाख से अधिक लोगों, जिसमें बड़ी संख्या में पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोग हैं. उन्हें उनके जीवन की सबसे बड़ी चिंता से हमारी सरकार ने मुक्त किया है. जिन लोगों ने सोचा नहीं था कि वो अपने जीवन में कभी अपने घर की रजिस्ट्री करा सकेंगे, अब वो अपने घर का सपना सच होते हुए देख रहे हैं. दिल्ली भाजपा ने संकल्प लिया है और अपने घोषणापत्र में कहा है कि इन कॉलोनियों के तेज विकास के लिए डेवलपमेंट बोर्ड बनाया जाएगा.जहां झुग्गी, वहां पक्का घर भी बनेगा.झुग्गी में रहने वाले परिवारों को पक्का घर देने के लिए तेज़ी से काम किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *