नई दिल्ली: शिवसेना नेता संजय राउत ने शनिवार को भाजपा की अगुवाई वाली कर्नाटक सरकार को कथित रूप से बेलगाम जिले का दौरा करने को लेकर हमला किया है. मुंबई में संवाददाताओं से बात करते वक्त संजय राउत ने कहा, ”पाकिस्तानी, बांग्लादेशी और रोहिंग्या भारत आ सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र का कोई भी बेलगाम नहीं जा सकता. यह गलत है. यह एक विवाद है लेकिन यह इतना अधिक नहीं होना चाहिए कि एक दूसरे पर प्रतिबंध लगाया जा सके.’
उन्होंने आगे कहा, ”वहां (बेलगाम में) एक सांस्कृतिक और साहित्यिक कार्यक्रम है और मैं वहां के लोगों से बात करने जाऊंगा. यदि प्रतिबंध लगाए गए हैं तो लगने दीजिए.”
मालूम हो कि शुक्रवार को महाराष्ट्र के मंत्री राजेंद्र पाटिल येद्रवकर को कर्नाटक के बेल्लवी जिले में एक कार्यक्रम में कथित तौर पर हाथापाई करने और बोलने से रोका गया था. येद्रवकर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. 1980 के दशक में भाषा को लेकर हुए दंगों में शहीद हुए मराठी कार्यकर्ताओं की याद में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में उन्हें बोलने से रोका गया.