lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

इंदिरा जयसिंह के बयान पर भड़कीं निर्भया की मां, कहा- उनकी हिम्मत कैसे हुई

नई दिल्ली:निर्भया csse के दोषियों की फांसी की सजा को आगे बढ़ा दिया गया है. इस मामले में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां अपनी बात रख रही हैं. अब वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से दोषियों को माफ करने की बात कही है. जयसिंह ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि वह उनसे (निर्भया की मां) सोनिया गांधी का उदाहरण लेने का अनुरोध करती हैं. सोनिया ने नलिनी (राजीव गांधी की हत्या की दोषी) को माफ कर कहा था कि वह उसके लिए फांसी की सजा नहीं चाहती हैं. जयसिंह ने उनसे कहा कि वह उनके साथ हैं लेकिन फांसी की सजा के खिलाफ हैं. जिसके बाद आशा देवी ने इस बारे में कहा, ‘इंदिरा जयसिंह कौन होती हैं उन्हें यह सुझाव देने वालीं. पूरा देश चाहता है कि दोषियों को फांसी की सजा मिले. उनके जैसे लोगों की वजह से रेप पीड़िताओं को न्याय नहीं मिल पाता है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि इंदिरा जयसिंह ने ऐसा कहने की हिम्मत कैसे की. मैं उनसे सुप्रीम कोर्ट में कई बार मिली हूं. उन्होंने एक बार भी मुझसे मेरा हालचाल नहीं पूछा और आज वो दोषियों के पक्ष में बोल रही हैं. इस तरह के लोग रेपिस्ट को सपोर्ट करके अपना गुजारा करते हैं. यही वजह है कि रेप के मामले नहीं रुक रहे हैं

बताते चलें कि निर्भया के चारों दोषियों मुकेश सिंह, विनय कुमार शर्मा, अक्षय और पवन को पहले 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी की सजा होनी थी. दोषियों द्वारा कानूनी दांवपेंच आजमाने की वजह से अब उनकी फांसी की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने नया डेथ वारंट जारी किया है. अब चारों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी.

निर्भया की मां ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक फायदे के लिए दोषियों की फांसी को टाला जा रहा है. इससे पहले अदालत द्वारा डेथ वारंट जारी किए जाने के दौरान दोषी मुकेश सिंह की मां ने आशा देवी से उनके बेटे को बख्श देने की गुहार लगाई थी. निर्भया की मां ने उनसे कहा था कि वह अपनी बेटी के क्षत-विक्षत शरीर को भूल नहीं पा रही हैं. वह पिछले 7 साल से खून के आंसू रो रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>