नई दिल्ली: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और रीवा (मध्य प्रदेश) की राजकुमारी मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वह अपनी घूंघट वाली तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने एक्ट्रेस से उनके घूंघट को लेकर सवाल किया कि आखिर उन्होंने अपने चेहरे पर इतना लंबा घूंघट क्यों रखा? तो एक्ट्रेस ने इस सवाल का करारा जवाब देते हुए लिखा, ‘क्रिश्चियनऔर मुस्लिम दोनों धर्मों में शादी के दौरान घूंघट रखा जाता है…शायद वो लोग भी अनपढ़ होंगे! यह एक राजपूताना परंपरा है, जिसमें महिलाएं शादी के दौरान घूंघट करती हैं. ऐसा करने के लिए मुझपर कोई जोर-जबरदस्ती नहीं की गई. मैंने खुद घूंघट रखा
मोहेना कुमारी सिंह यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे लिखा, ‘मैंने लिखा है कि राजपूत, क्रिश्चियन और मुस्लिम सभी धर्मों में घूंघट की प्रथा है तो राजपूतों को अनपढ़ क्यों कहा जा रहा है. सिर्फ इसलिए कि हम हमारे कल्चर की कुछ चीज़ों को फॉलो करते हैं