lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तरप्रदेश:बागपत: प्रेमिका से विवाद के बाद टॉवर पर चढ़ा युवक, पुलिस की मध्यस्थता से शादी पर बनी सहमति,,,,

बलिया जिले के तिवारीके मिल्की गांव का निवासी विशाल अपनी रूठी हुई प्रेमिका को मनाने के लिए बामनौली गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को उसे नीचे उतारने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे के ड्रामे और मशक्कत के बाद पुलिस विशाल को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही।
बामनौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब विशाल नाम का एक युवक अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत आपातकालीन नंबर डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने जब युवक से टावर पर चढ़ने का कारण पूछा, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। विशाल ने पुलिसकर्मियों को बताया कि बिजनौर जिले के रायपुर क्षेत्र की रहने वाली सुजाता नामक युवती गुजरात में उसके साथ एक कंपनी में काम करती थी। काम के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया और वे एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

उसने सुजाता से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हुआ। उसने जानकारी की तो पता चला कि सुजाता अपनी बहन के यहां बागपत के आदमपुर गांव में आकर रह रही है। उसने आदमपुर आकर सुजाता से बातचीत की तो वह जल्दी शादी करने की बात कहने लगी। शादी करने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। सुजाता ने शादी नहीं करने पर अपने गांव वापस जाने की बात कही।
वहीं विशाल अपनी बहन की शादी पहले करना चाहता है। पुलिसकर्मियों ने विशाल को नीचे उतारने के बाद सुजाता से बात कराई और दोनों में समझौता हो गया।
इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने की बात कही है। युवक का कहना है कि वह अपनी बहन की शादी करने के बाद प्रेमिका से विवाह कर लेगा। इसके बाद दोनों एक साथ चले गए।

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>