lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तरप्रदेश:प्रेमी के साथ भाग गई थी पत्नी, 11 साल बाद मिलने पर सिर कूचकर हत्या की,,,,

गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव में एक युवक ने अपनी पहली पत्नी की फावड़े से सिर कूचकर हत्या कर दी। जबकि बीचबचाव कर रही उसकी जेठानी को भी घायल कर दिया। उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनी हुई है।

शादियाबाद थानाक्षेत्र के मरदानपुर निवासी जय प्रकाश राम की शादी 2009 में वंदना (28) से हुई थी। वंदना अपने घर से करीब 150 मीटर दूर रहने वाले शैलेंद्र राम से प्यार करने लगी। 2014 में वह अपने पति और एक बेटे को छोड़कर शैलेंद्र के साथ चली गई। दोनों शादी करने के बाद दिल्ली में रहने लगे।

इसके बाद जय प्रकाश राम ने भी पत्नी को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। लेकिन, वह अपने साथ अपने बेटे को रखता था। इधर, दूसरी पत्नी भी कुछ समय बाद किसी के साथ चली गई। इसके बाद उसने तीसरी शादी की। लेकिन, करीब तीन माह पूर्व तीसरी पत्नी की माैत हो गई। एक माह पहले पहली पत्नी वंदना मरदानपुर स्थित अपने घर आई।

बुधवार की शाम छह बजे वह खेत में पशुओं के लिए हरा चारा (चरी) काटने जेठानी कौशल्या (45) के साथ घर से 350 मीटर दूर गई थी। आरोप है कि इसी समय जयप्रकाश राम भी पहुंचा और किसी बात को लेकर बहस करने लगा और इसी दौरान फावड़े से वंदना पर वार करना शुरू कर दिया।

बताते हैं कि वह बगल के धान के खेत की तरफ भागी। जहां आरोपी ने उसके सिर को फावड़े से कूचकर हत्या कर दी। बीचबचाव करने आई जेठानी कौशल्या पर भी वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे सीओ भुड़कुड़ा सुधाकर पांडेय ने उसे मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेजा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

चार बच्चों के भविष्य पर संकट
पूरे घटनाक्रम के चलते चार बच्चों के भविष्य अंधेरे में चला गया। ग्रामीणों के मुताबिक जय प्रकाश-वंदना से एक बेटा हुआ था, जो अपने पिता के ही साथ रहता था। जबकि शैलेंद्र के साथ शादी के बाद वंदना की तीन और संतानें हुई थीं। इनमें शिवानी (7), आर्यन (6) और कल्लू (1) शामिल हैं।

वह अपने बच्चों को लेकर इस समय घर आई थी वहीं, ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं कि आरोपी अक्सर अपनी पत्नी को मारता रहता था, जिससे उसके साथ पत्नी उसे छोड़कर चली जाती थी। इससे वह खुन्नस खाए हुए था।