lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

उत्तर प्रदेश:केशव प्रसाद का तंज अखिलेश यादव 2027 तो क्या 2047 तक के लिए सोचना छोड़े,,,,

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कुछ लोग 2027 के सत्ताधीश अखिलेश की होर्डिंग लगवा रहे हैं। हरदोई की धरती से कह रहा हूं कि अखिलेश 2027 छोड़ दें, 2047 के बारे में भी न सोचें। पीडीए तो परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। अखिलेश यादव अपनी साइकिल 2047 तक के लिए सैफई ले जाएं, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा है और इसी अनुसार कार्य भी हो रहे हैं।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल की ओर से शहर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरदोई और नरेश अग्रवाल के परिवार के बीच गजब का दुलार और स्नेह है। बिल्कुल वैसे जैसे दूध में चीनी मिल जाती है। नरेश अग्रवाल ने जिस तरह अपनी बात रखी उससे यह एहसास हो जाता है कि लगाव और दुलार कितन तगड़ा है।

खुद को कार्यकर्ता पहले और उपमुख्यमंत्री बाद में बताते हुए केशव मौर्य ने कहा कि व्यस्तताओं के बीच यहां के लिए समय निकाला, क्योंकि यहां कार्यकर्ता समागम था। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों ने भ्रम फैलाकर प्रदेश में हमारा प्रदर्शन कुछ कमजोर किया।

हरियाणा, महाराष्ट्र के विधानसभा और प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जिक्र करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों का भ्रम टूट चुका है। कहा कि भाजपा दिल्ली भी जीतेगी और मिल्कीपुर का उपचुनाव भी। केंद्र और राज्य सरकार की उपलिब्धयां बताते हुए कहा कि महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। सभी लोग आइएगा।

कहा कि अखिलेश यादव कुंभ को लेकर सवाल उठा रहे हैं, लेकिन जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे 2013 में तब कुंभ की जिम्मेदारी आजम खां को सौंप दी थी। तब अव्यवस्थाओं के कारण दुर्घटनाएं हुई थीं। जनसभा को मिश्रिख सांसद अशोक रावत, एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, भाजपा के जिला प्रभारी शंकरलाल लोाधी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह पन्ने ने भी संबोधित किया। संचालन नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला ने किया।

मैं वो शेर हूं जो मौके पर शिकार करना नहीं छोड़ता : नरेश अग्रवाल
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार सार्वजनिक मंच पर पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल अपने पुराने अंदाज में ही नजर आए। कहा भी कि लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार बोल रहा हूं। कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनामी चल रही थी, लेकिन फिर भी हरदोई नितिन ने ही जीती। हरदोई सीट भाजपा तब जीती जब हम भाजपा में आए। मेरी कुंडली में यश के साथ अपयश भी लिखा है। जिसको लड़ाता हूं, जिताता हूं और फिर गाली भी खाता हूं। उन्होंने खुद के लिए कहा कि मैं वो शेर हूं जो देखता सब रहता है और मौके पर शिकार करना नहीं छोड़ता। कहा कि चुनाव जीतने हारने स कोई नेता नहीं बनता। नेता वह होता है जो जनता के दिल में रहता है।

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>