lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा की ,खेल मंत्री रेखा आर्या व अन्य अधिकारियों संग की चर्चा,,,,

देहरादून राष्ट्रीय खेल सचिवालय देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गई ।बैठक में प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा ने सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या के समक्ष राष्ट्रीय खेलों के लिए हो रही तैयारियों से अवगत कराया ।

बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने जिलाधिकारी नैनीताल से गौला पार स्टेडियम की मौजूदा स्तिथि पर भी जानकारी ली और सड़कों मार्गों समेत गौला पार स्टेडियम के कार्यो का जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है ।सीएम धामी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि हमे राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिली है और देवभूमि को अब खेलभूमि में भी विकसित करेंगे और जिस प्रकार G20 के सफल आयोजन प्रदेश ने किया था उसके ही अनुरूप राष्ट्रीय खेल भी ऐतिहासिक होगा । इसके अतिरिक्त सीएम धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने सूचना के डीजी को निर्देशित करते हुए राष्ट्रीय खेलों के प्रचार प्रसार पर जोर देने के लिए कहा है और सभी विभागों को स्वतः जिमेदारी लेते हुए इस 38 वें राष्ट्रीय खेलों को भव्य बनाने के लिए निर्देशित किया है ।

बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या और सीएम धामी ने राष्ट्रीय खेलों के निमित प्रदेश के सौंदर्यीकरण के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जल्द से जल्द सौंदर्य कार्य पूर्ण कराने की जिमेदारी सुनिश्चित की है खेल मंत्री रेखा आर्या ने यूनिवर्सिटी एक्ट ,भूमि हस्तांतरण और गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज की धनराशि को भी तेज कार्रवाई कराते हुए जारी करवाने के विषय को भी सीएम धामी के समक्ष रखा जिसपर सीएम धामी ने भी गंभीरता दिखाते हुए अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों को प्राथमिकता में रखते हुए कार्यो में तेजी लाने को कहा है ।

इसके अतिरिक्त मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में डेमन्स्ट्रेशन खेलों को कोर गेम्स में रखने की पैरवी की और मुख्यमंत्री धामी से अनुरोध किया हमारे पारंपरिक खेल मलखंब,योगासना, कराटे, राफ्टिंग,स्पीड क्लाइम्बिंग,पिट्ठू को कोर गेम्स गेम्स की श्रेणी में रखा जाए जिससे उत्तराखंड के पास पदक तालिका में अग्रिम पंक्ति में शामिल होने के अवसर भी बनेगें ।

बैठक में खेलों को पहाड़ों पर भी करने की बात मंत्री रेखा आर्या ने रखी ,उन्होंने कहा हमारा प्रयास है की हम बॉक्सिंग को पिथौरागढ़,राफ्टिंग को टनकपुर,योगासना को पौड़ी , पिट्ठू को चमोली में करायें ताकि हमारे पहाड़ों पर राष्ट्रीय खेलों की छाप पड़े और दूसरे प्रदेश के खिलाड़ियों को हमारी संस्कृति और सभ्यता से रूबरू होने का और पहाड़ के लोगों को भी उनकी स्वागत सत्कार का अवसर मिलेगा इसके अतिरिक्त बेठक में गोवा से आयीं 37 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करा चुके गोवा की खेल सचिव ने भी अपने सुझाव रखे और उत्तराखंड के द्वारा विकसित खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की भी सराहना उन्होंने इसको वर्ल्डक्लास बताया है ।

इसके साथ ही जी.टी.सी.सी मेम्बरों ने भी प्रदेश सरकार के द्वारा विकसित इंफ्रास्ट्रक्चर की सरहाना करते हुए प्रदेश के आयोजन वेन्यूज़ को वर्ल्डक्लास बताया और वेलोड्रोम साइकिलिंग के वर्ल्ड क्लास निर्माण के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या की सरहाना करी है और उम्मीद जतायी है की 38 वा राष्ट्रीय खेल ऐतिहासिक होगा।

वहीं खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा उत्तराखंड पहला ऐसा राज्य होगा जो ई -वेस्ट से मेडल ,सोलर पावर का प्रयोग ,न्यूनतम प्लास्टिक सामग्रीयों का प्रयोग,ई वाहनो का प्रयोग कर ग्रीन गेम्स आयोजित कर देश में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम करेंगे।

बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री धामी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया और बैठक की मुख्य बिंदुओं को विस्तृत रूप में रखा ।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के निमित तीरंदाजी के शिविर का भी शुभारंभ किया इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने युवा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए राष्ट्रीय खेलों के लिए अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दी ।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या के साथ रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,जीटीसीसी कमेटी की अध्यक्ष सुनैना,राजीव मेहता, प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा,उत्तरांचल ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, DK सिंह, और संबंधित विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे ।

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>