lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

सीएम योगी ने एक बार फिर सपा को निशाने पर लिया,बोले-अतीक और मुख्तार थे इनके शागिर्द,,,,

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले की कटेहरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। इसको लेकर रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पहुंचे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। यह जनसभा कटेहरी बाजार स्थित राम देव जनता इंटर कॉलेज में हुई।

इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए सीएम ने सपा को निशाने पर लिया। कहा कि पीडीए का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है। सभी बड़े अपराधी इसका हिस्सा हैं। पहली बार सीएम ने मुख्तार और अतीक को लेकर खुलकर बयान दिया। कहा कि अतीक और मुख्तार इनके शागिर्द थे। भाजपा आई तो इन सबका राम नाम सत्य हुआ। सपा के इरादे दंगा कराने वाले हैं।

बिंदुवार पढ़िए सीएम की बड़ी बातें-
हरियाणा में जनता ने तीसरी बार एनडीए की सरकार बनाया है।
जनता को पता है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला इंडी गठबंधन देश के लिए खतरनाक है।
अयोध्या में 500 वर्ष तक मंदिर नहीं बना क्योंकि बटे थे तो कटे थे। अब एकजुट हुए तो मंदिर भी बना और देश की सीमा भी सुरक्षित हो गई।

पाकिस्तान घुसपैठ करता था। चीन करता था। हम लोग संसद में आवाज उठाते थे कि मुंह तोड़ जवाब दो। पर संबंध खराब होने का हवाला देते थे। अब दुश्मन की धज्जियां उड़ा दी जाती हैं। सर्जिकल स्ट्राइक होती है। अब नया भारत है। छेड़ता नहीं लेकिन छोड़ता भी नहीं।

सपा कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। कन्नौज गया तो पता चला कि बाबा साहब के नाम पर बने मेडिकल कॉलेज का नाम सपा ने बदल दिया था। हमने बाबा साहब के सम्मान में फिर से नाम कर दिया।

इन्होंने एससी-एसटी की छात्रवृति रोक दी थी, हमने बहाल किया। क्योंकि हम सबका साथ सबका विकास पर काम कर रहे हैं।
सपा कटेहरी को परिवारवाद का गढ़ बना देना चाहती है। शिवबाबा धाम, श्रवणधाम के लिए इन्होंने कुछ नहीं किया। हमने अयोध्या के साथ यहां भी विकास का ध्यान दिया।

डॉ लोहिया को याद करते हुए कहा कि समाजवादी आंदोलन को लोहिया, जयप्रकाश नारायण जैसे लोग नेतृत्व देते थे। अब देख सपाई, बिटिया घबराई वाली हालत है।
अयोध्या में सपाई को दुष्कर्म में जेल भेजा गया। कन्नौज में भी यही हुआ।

पीडीए का असली नाम प्रोडक्शन हाउस ऑफ दंगाई एंड अपराधी है। कहा कि जो जितना बड़ा अपराधी होगा, वह इस प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा होगा। इसी जिले का अपराधी खान मुबारक इनके साथ था।
बीजेपी में जातिवाद और परिवारवाद नहीं है। सीएम ने कटेहरी के अच्छे विकास का जिम्मा लिया। कहा कि अयोध्या के साथ यहां का भी विकास होगा