उत्तराखण्ड में हेलिकॉप्टर सेवाओं को बढ़ावा दिया जाएगा.मौजूदा पुराने विमान में तकनीकी दिक्कतों के मद्देनजर सरकार के लिए नया विमान खरीदा जाएगा.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में हेली सेवाओं का अधिक से अधिक विस्तार करने के निर्देश दिए। पुष्कर सरकार राज्य में हवाई सेवा को लगातार सुदृढ़ करने में जुटी है.देहरादून Airport से नेपाल की राजधानी काठमांडू और अन्य देशों के लिए विमान सेवा शुरू करने पर कार्यवाही तेजी से चल रही है.
उन्होंने कहा कि राज्य के हर जिले और महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल को हवाई सेवा से जोड़ने क दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। जौलीग्रांट के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग की व्यवस्था तथा इनके विस्तारीकरण एवं अवस्थापना सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान देने को कहा। 4 धाम यात्रा के दौरान यात्रियों एवं पर्यटकों को बेहतर हवाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टिकट बुकिंग एवं टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग रोकने पर भी कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

गुरूवार को सचिवालय में नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के निदेशक मण्डल की नवीं बैठक की अध्यक्षता के दौरान CM ने निर्देश दिए कि हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। केन्द्र सरकार के स्तर पर इसके लिए जो भी सहयोग की आवश्यकता है, उसका पूरा प्रस्ताव बनाया जाए। देहरादून के साथ ही पंतनगर एयरपोर्ट की देश के प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में कार्य किये जाएं।
उन्होंने पंतनगर एयरपोर्ट क्षेत्र में भूमि का सही उपयोग हो, इसके लिए मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने तथा डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड की सफलता के लिए हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार तथा मजबूती प्रदान करना आवश्यक है। बेहतर हवाई सुविधाओं के जरिये लोगों को उत्तराखण्ड आने के लिये प्रेरित करना होगा।
मुख्यमंत्री ने UCADA को आय के संसाधनों में वृद्धि के प्रयासों पर भी ध्यान देने और नैनी- सैनी, चिन्यालीसौड एवं गौचर हवाई पट्टियों पर छोटे वायुयान उतरने-उड़ने की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने UDAN योजना के तहत विकसित किये जा रहे हेलीपोर्टों को भी आवश्यक संसाधनों से सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए.हेलीपैड, ग्राउंड और हैंगर के लैडिंग, पार्किंग शुल्क बढ़ाये जाने के प्रस्ताव को युक्ति संगत बनाने पर जोर दिया।
बैठक में राज्य के लिए नये विमान खरीदने के प्रस्ताव पर सहमति बनी कि इसके बाबत प्रक्रिया शुरू की जाए। नया विमान खरीदे जाने तक एक विमान लीज पर लेने पर मंजूरी बनी। हेली सेवा संचालन के लिए आपातकालीन स्थिति में हवाई यातायात नियंत्रक (ATC) से संपर्क स्थापित करने के लिए केदारनाथ धाम एवं सहस्त्रधारा हेलीपैड पर मानवयुक्त ATC स्थापित करने और इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी से MoU करने पर फैसला हुआ.उस पर आने वाले व्यय के सबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया।
कुमांऊ मण्डल क्षेत्र में हेलीकॉप्टर में तेल भरने के लिए एक फ्यूल पम्प एवं तेल के बैरल परिवहन करने के लिए वाहन खरीदने को भी मंजूरी दी गई. बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव बृजेश संत, डॉ. वी. षणमुगम, विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (UCADA) सी. रविशंकर भी बैठक में थे