lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

HIV Positive को पुष्कर सरकार से राहत!,,स्थानीय जगह पर खुलेंगे ART सेंटर,,,,

दूर और पहाड़ों में रहने वाले HIV Positive मरीजों को दवा लेने के लिए हल्द्वानी और देहरादून नहीं जाना पड़ेगा.उनके घर के करीब ही दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वास्थ्य सचिव डा. R राजेश कुमार ने कहा,`CM पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर अल्मोड़ा, टनकपुर, श्रीनगर और कर्णप्रयाग में एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर खुलने जा रहे हैं। इसके बाद इन अस्पतालों में ART Centre स्थापित होंगे.

स्वास्थ्य सचिव ने कुछ दिन पहले उप जिला चिकित्सालय टनकपुर का निरीक्षण किया था। यहां उनको मालूम हुआ था कि इस इलाके के 50-60 HIV पॉजीटिव मरीजों को दवाओं के लिए ART केंद्र हल्द्वानी जाना पड़ता है। सचिव ने अब आदेश कर दिया है कि ART स्थानीय अस्पताल से लिंक किए जाएं। सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पुष्कर सरकार ने मरीजों के Feed Back के बाद उनकी परेशानियों को दूर करते हुए उनको नजदीक ही ईलाज-दवाइयों की सुविधा देने का फैसला कर उस पर अमल शुरू कर दिया है.

सचिव डा. आर राजेश ने हिदायत दी थी कि कि राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर एवं उप जिला चिकित्सालय, कर्णप्रयाग में एआरटी केन्द्र की स्थापना कर सक्रिय कर दिया जाए। इस पर अमल हो गया है. राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में लगभग 200 व्यक्ति एवं उप जिला चिकित्सालय, कर्णप्रयाग (चमोली) में लगभग 150 व्यक्ति एआरटी आंरम्भ होने से लाभान्वित होंगे।

ART केन्द्रों में HIV पॉजिटिव को मुफ्त दवाईयां, नियमित जांच की सुविधा, परामर्श एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होगी। चमोली और पौड़ी के लगभग 350 व्यक्तियों को दवा लेने के लिए देहरादून आना जाना पड़ता था. अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज एआरटी केन्द्र में लगभग 300 को एआरटी की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। उनको सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में जाना पड़ता था.