Congress प्रत्याशी गणेश गोदियाल के आज पौड़ी लोकसभा सीट पर परचा दाखिल करने के दौरान लोगों का सैलाब हैरान करने वाला रहा.इस तस्वीर से BJP में खलबली मची और सियासी समीक्षक संभावित नतीजों को ले के गुणा-भाग करने में जुट गए.गोदियाल ने इस मौके पर BJP को कई मुद्दों पर घेरते हुए गढ़वाली बोली में कहा कि लोगों को झूठी बातों और वादों में फंसने से बचना होगा.नामांकन के आखिरी दिन टिहरी छोड़ बाकी सभी सीटों के कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र भरे.
रामलीला मैदान पर गोदियाल को सुनने इतने लोग पहुंचे कि खड़े होने की जगह नहीं थी.गोदियाल ने CDS जनरल बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर हादसे में मृत्यु-सेना में नियमित फौजियों के स्थान पर अग्निवीर और अंकिता भंडारी की हत्या का मामला उठाया.उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में ऑनरेरी कैप्टन-लेफ्टिनेंट और सूबेदार मेजर-सूबेदार-नायब सूबेदार-हवलदार बहुत कम सुनने-देखने को मिलेंगे.ये नहीं भूलना चाहिए कि पहाड़ के युवा फ़ौज में जा के देश सेवा करने की इच्छा रखते हैं.फ़ौज पहाड़ की अर्थव्यवस्था को भी चलाती थी.ये सब ख़त्म हो जाएगी.

हरिद्वार के जिला निर्वाचन अधिकारी (DM) धिराज गर्ब्याल को नामांकन पत्र सौंपते कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्र रावत
———————————————————-
कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि BJP ने पहले हर साल 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने और सभी के खाते में 15 लाख रूपये डालने का वादा कर लोगों को ठगा.अब साल-2047 तक रामराज्य लाने का सब्जबाग दिखा के ठग रही.वन रैंक वन पेंशन और Old Pension स्कीम समेत कई मुद्दों को उन्होंने छुआ.गोदियाल को सुनने उमड़े लोगों की भीड़ इस मायने में अलग रही कि कोई बड़ा चेहरा या Star उनके साथ नहीं था.लोग सिर्फ और सिर्फ उनको देखने-सुनने और समर्थन देने आए.
BJP के मजबूत प्रत्याशी समझे जाने वाले अनिल बलूनी के खिलाफ मोर्चा संभालने उतरे कांग्रेस प्रत्याशी ने आज अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन कर ये अहसास सभी को करा दिया कि उत्तराखंड में सबसे कड़ी जंग पौड़ी सीट पर होगी.बलूनी PM नरेंद्र मोदी-HM अमित शाह-CM पुष्कर सिंह धामी और योगी आदित्यनाथ की जनसभा और नाम-रसूख पर अधिक निर्भर समझे जा रहे हैं.
गोदियाल अपनी लड़ाई खुद लड़ रहे.अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ सीट पर प्रदीप टम्टा-उधमसिंह नगर व नैनीताल सीट पर प्रकाश जोशी और हरिद्वार सीट पर वीरेन्द्र रावत ने भी आज जुलूस-रैली निकाल के पर्चे दाखिल कर दिए.टिहरी सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं.