CM पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अल्मोड़ा में मातृ-शक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल’ से पहले जबरदस्त Road Show किया और हाथ हिला के हजारों लोगों का अभिनन्दन स्वीकार किया। Road Show के दौरान Army हेलीपैड से शिखर होटल तक जनसैलाब उमड़ा रहा.लोगों ने जम के फूलों की बारिश उन पर की.PSD ने सिलबट्टा भी पीसा.
सांसद अजय टम्टा, विधायक सुरेश गड़िया, विधायक मोहन सिंह मेहरा और BJP के नेता भी इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ रहे.मुख्यमंत्री ने हवालबाग में आजीविका महोत्सव (दीदी भुली हाथ लगाल, उत्तराखंडक हौल अमृत काल) में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल 20213.60 लाख रूपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। देवी शक्ति के स्वरूप 10 कन्याओं का पूजन किया.

रूलर बिजनेस इन्क्यूवेटर में 21 महिला उद्यमियों से सीधे संवाद किया। CM ने कहा कि हमारी सरकार मातृशक्ति के उत्थान को समर्पित सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार महिलाओं के कल्याण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. उत्तराखंड में UCC (समान नागरिक संहिता) को पारित कर जनता से किया वादा पूरा कर लिया गया है। ये कानून देश एवं महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि किसी जाति, धर्म समुदाय के लिए न होकर ये कानून पूरे राज्यवासियों के हितों के लिए है। शानदार रोड शो और सम्मान के लिए अल्मोड़ा के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देवभूमि की आबो हवा खराब नहीं होने देंगे। ऐसा करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा. सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चलती रहेगी.किसी को भी सरकारी कार्य में बाधा डालने नहीं दिया जाएगा.
मुख्यमंत्री ने उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए 111 करोड़ रुपये के ऋण चेक महिलाओं को वितरित किए। उन्होंने भतरौजखान में स्टेडियम निर्माण, लगमड़ा के सर्वादय इण्टर कॉलेज में 4 कक्षों के निर्माण, सकुनी में शुक्रेश्वर महादेव मन्दिर के जीर्णोद्धार समेत कई कार्यों का ऐलान किया. विभागों के स्टाल्स एवं शिल्पकार गैलरी का निरीक्षण किया। पहाड़ी नमक पीसने व घी तैयार कर पुरानी बचपन की यादों को जीवंत किया।इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह मेहरा, महेश जीना, सुरेश गड़िया, महिला आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा उपस्थित थे।
CM पुष्कर ने रात सीमांत क्षेत्र के ग्राम ठाटा, लोहाघाट(चंपावत) के Home Stay में गुजारने का फैसला किया.लोगों से सीधा जन संवाद भी किया.गुमदेश में Night Stay के लिए आए सरकार के मुखिया का इस्तकबाल करने लोगों का सैलाब उमड़ा.मुख्यमंत्री बच्चों से भी रूबरू हुए.उनसे बातचीत कर उनका हाल जाना।
रात्रि चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान व सरकारी योजना का लाभ हर गांव, हर परिवार तक पहुँचाने पर चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में घर-घर तक रसोई गैस-शुद्ध पानी पंहुच रहा है। आयुष्मान योजना में 5 लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। धारा-370 को खत्म कर कश्मीर के लोगों को देश की मुख्यधारा से जोड़ा है.तीन तलाक को खत्म कराया। भगवान राम को टैंट से उनके असली घर में विराजमान कराया। अवाम के सहयोग से ही UCC लागू कर इतिहास बनाने का मौका मिला।