11 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिगरी गंगा मेले का नाम लेकर लोगों की धार्मिक भावनाओं को साधाने के साथ अपराध, विकास और सरकार की उपलब्धियों पर गिनाया। उन्होंने कहा कि आप अमरोहा की ढोलक बजाओ हम माफियाओं को बजा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में नो कर्फ्यू नो दंगा, यूपी में है सब कुछ चंगा। कहा कि प्रदेश में कर्फ्यू नहीं कांवड़ यात्रा चलती है। अमरोहा को दो एक्सप्रेस वे की सौगात दी है। जिससे अमरोहा में विकास के फंख लगेंगे। प्रदेश में अब तमंचा, रंगदारी नहीं इन्वेस्टर्स डेस्टिनेशन पहचान बन गई है।