lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

दिल दहला देने वाला खुलासा,आरोपी आफताब

श्रद्धा हत्याकांड मामले में दिल दहला देने वाला खुलासा सामने आया है। आरोपी आफताब पूनावाला ने गुरुवार की पूछताछ में कबूल किया कि उसने श्रद्धा के सिर समेत शरीर के कई टुकड़ों को फ्रिज में पांच महीने से ज्यादा समय तक रखा था। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से भी इसकी पुष्टि हुई है। शव के कुछ टुकड़े उसने हत्या करने के बाद ही फेंक दिए थे। जबकि श्रद्धा के शव को दो दिन घर में रखा था। एक दिन श्रद्धा का शव कमरे में ही पड़ा रहा था। शव के नजदीक बैठकर उसने खाना खाया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने श्रद्धा के शव के सिर्फ 16 टुकड़े किए थे। इस दौरान पहले की तरह वह मुस्कुराता रहा।

रात आठ बजे श्रद्धा को उतारा था मौत के घाट
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताब ने बताया है कि उसने श्रद्धा की रात आठ बजे हत्या की थी। श्रद्धा का शव एक दिन कमरे में पड़ा रहा। श्रद्धा की हत्या करने के बाद वह बीयर लेकर आया और खाना मंगाकर खाया। इसके बाद इसने नेटफ्लिक्स पर पूरी रात फिल्म देखीं।

हत्या के अगले दिन बाथरूम में रखा था शव
अगले दिन उसने श्रद्धा के शव को बाथरूम में रख दिया था। शव एक दिन बाथरूम में पड़ा रहा। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि इसके बाद उसने श्रद्धा के शरीर के कुछ टुकड़े पॉलिथीन में पैक कर जंगल में फेंक दिए थे। श्रद्धा का सिर, धड़, पैरों के पंजे और हाथों की उंगुलियों को फ्रीज में पॉलिथीन में पैककर रख दिया था। आरोपी का कहना है कि उसे इन शव के टुकड़ों को फेंकने का मौका नहीं मिला था।

इसलिए फेंक नहीं पाया श्रद्धा के शव के टुकड़े
श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसकी गुरुग्राम स्थित कॉल सेंटर में नौकरी लग गई थी। वह कॉल सेंटर में रात में नौकरी करता था। दिन में उसकी दिल्ली वाली महिला दोस्त आ जाती थी। इस कारण वह शव के टुकड़ों को फेंक नहीं पाया।