जीआईसी देवाल के चार छात्रों की कैल नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय युवकों ने चारों किशोरों के शवों को नदी से बाहर निकाला। नदी में डूबे चार किशोरों में से एक इच्छोली गांव था जबकि तीन अन्य अलग-अलग गांव से थे लेकिन चारों के परिजन इच्छोली में ही रहते हैं। नदी किनारे चारों किशोरों के कपड़े, चप्पल, टिशू पेपर, सिगरेट, माचिस और खैनी बरामद हुई है।
शुक्रवार शाम को परिजन अपनों के घर आने के इंतजार में थे लेकिन गांव में जैसे ही मैक्स के खाई में गिरने और कई लोगों की मौत की सूचना मिली तो लोग बदहवास होकर दुर्घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े।
छात्रों के परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम करीब ढाई बजे प्रियांशु (17), गौरव सिंह (15), अंशुल (17) और अनिल मिश्रा (17) घर से निकले। देर शाम जब चारों किशोर घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी ढूंढखोज की। साथ ही इसकी सूचना पुलिस चौकी को भी दी। परिजनों की ओर से रातभर किशोरों को खोजा गया लेकिन वे नहीं मिले। शनिवार सुबह गौरव की मां मुन्नी देवी, पिता भरत सिंह, अंशुल की मां अनिता देवी उन्हें ढूंढने के लिए इच्छोली गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर कलसीरी गांव पहुंचे। वहां की कुछ महिलाओं ने उन्हें बताया कि शुक्रवार शाम को चार किशोर कैल नदी की ओर जा रहे थे।