lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

श्रद्धा मर्डर केस की गुत्थी पेचीदा,सोची समझी साजिश के तहत हुआ मर्डर,,

बहुचर्चित श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी आफताब अमीन पूनावाला पुलिस पूछताछ में रोजाना नए खुलासे कर रहा है। आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को दिल्ली पुलिस ने आज साकेत कोर्ट में वीसी माध्यम से पेश किया। कोर्ट ने पुलिस को आरोपी की पांच दिन की रिमांड सौंप दी है।

आफताब ने हत्या के बाद ओएलएक्स पर बेच दिया था मोबाइल

श्रद्धा वाकर हत्याकांड में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे होते जा रहे हैं। पुलिस की जांच में नया खुलासा हुआ है कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद आरोपी आफताब ने अपना मोबाइल हैंडसेट ओएलएक्स पर बेच दिया था।

कोर्टरूम में वकीलों ने किया प्रदर्शन, आफताब के खिलाफ नारेबाजी

गुरुवार को साकेत कोर्ट में सुनवाई के दौरान लगभग सौ वकीलों ने श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ नारेबाजी की। वकील आरोपी आफताब को फांसी देने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

उत्तराखंड और हिमाचल ले जाया जाएगा आफताब

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी आफताब को जांच के लिए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश ले जाया जाएगा। कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी। कोर्ट ने आफताब का नार्को टेस्ट कराने की मांग को भी मंजूरी प्रदान कर दी।

पुलिस को मिली आफताब की पांच दिन की कस्टडी

श्रद्धा वाकर के कातिल आफताब की साकेत कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हो गई है। कोर्ट ने पुलिस को आफताब अमीन पूनावाला की पांच दिन की कस्टडी सौंप दी है।

श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बहुत ही तेज दिमाग का है। वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलता है। वह सोच-समझकर हर बात कर जवाब देता है। इस बीच मृतका के शव के टुकड़े बरामद करने में जुटी पुलिस को बुधवार को भी श्रद्धा का सिर व धड़ नहीं मिला है।

अनामिका मिश्रा