श्री राम जन्मभूमि में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। मंदिर का अब तक 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को पत्रकारों को राम जन्मभूमि परिसर में बुला कर मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। ट्रस्ट का कहना है कि 2024 के अंत तक राम मंदिर का भूतल व प्रथम तल भी तैयार हो जाएगा।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया की नागर शैली में बन रहे अष्टकोणीय श्री राम मंदिर का अब तक 45 से 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि मंदिर का नृत्य मंडप, गूढ़ मंडप और महापीठ तैयार हो चुकी है। गर्भगृह का काम भी 30% पूरा हो चुका है। गर्भ ग्रह में बंसी पहाड़पुर के पत्थरों की 7 लेयर डाली जा चुकी है। तूने बताया कि जल्द ही राम मंदिर के परकोटे का भी काम शुरू होने वाला है। परकोटा राम मंदिर से 27 मीटर दूर मंदिर के चारों तरफ निर्मित किया जाएगा। जिसकी लंबाई 800 मीटर होगी परकोटा 14 फीट चौड़ा होगा।
परकोटे के भीतर यात्रियों के लिए कई सुविधाएं भी विकसित करने की योजना है। चंपत राय ने बताया कि परकोटे में छह और मंदिर बनाए जाएंगे। परकोटे में विष्णु पंचायतन की भी स्थापना की जाएगी। मंदिर के चारों कोनों पर गणेश जी, शिव जी ,माता दुर्गा व शिव जी की मंदिर बनाया जाएगा। मंदिर के आग्नेय कोण पर हनुमान जी का मंदिर बनेगा। मंदिर के पश्चिम दिशा में रसोई होगी जिसमें अन्नपूर्णा का मंदिर स्थापित किया जाएगा।