ऋषिकेश: अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari Murder Case) के बाद यमकेश्वर ब्लॉक के गंगा भोगपुर तल्ला में स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट चर्चाओं में है. अब इस रिजॉर्ट को देखने और इसके बारे में जानने के लिए दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं. साथ ही कुछ लोग इसका वीडियो भी बनाकर पोस्ट कर रहे हैं. ताकि इसके बारे में लोगों को पता चल सके.
अंकिता हत्याकांड पर लोगों में रोष: इनदिनों अंकिता भंडारी मर्डर केस सुर्खियों में है. इस हत्याकांड को लेकर पूरे देश में आक्रोश है. लोग अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं. वही जिस रिजॉर्ट में अंकिता भंडारी कार्य करती थी, उस विवादित रिजॉर्ट को भी देखने के लिए लोगों में काफी जिज्ञासा है. दूर-दूर से लोग इस विवादित रिजॉर्ट के बारे में जानने और देखने के लिए पहुंच रहे हैं. हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि जगहों से भी लोग इसे देखने के लिए पहुंचे. साथ ही जानने की कोशिश कर रहे हैं क्यों अंकिता की हत्या की कर दी गई?