lucky jet online1win aviatorpin-up casinoparimatch4r betaviatormosbetlacky jetpin up 777pin up azerbaycanaviator mostbetpinap1win aviatormostbet казинопинапмостбет кзpin up casino gamelucyjet1win4r bet4rabet pakistanlucky jet crash1win slot1 win indiamostbet indiamostbet casino1 winmosbet4rabet login1 winparimatchpin up indiapin-up1win apostas1 вин авиатор1 winmostbetmosbetmostbet azmostbet casino1win yükləpinup1win login1 winmostbetlucky jet onlinemosbet kzmostbet kzmostbetpinup kz1wın

अंकिता भंडारी की हत्या की गुत्थी सामने आ रही,,

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल की अंकिता भंडारी की हत्या को लेकर एक के बाद एक गुत्थी सुलझ कर सामने आ रही है। आरोपी रिसॉर्ट का मालिक उस पर अनैतिक दबाव बना रहा था। इस बात को लेकर उसकी हत्या से पहले 18 सितम्बर को उसका पुलकित आर्य से झगड़ा हुआ था। इसके अलावा रेस्टोरेंट मे क्या होता था इसके सभी राज अंकिता जान चुकी थी और उसने भांडा फोड़ने की धमकी भी दी थी। इससे पुलकित को लगा कि वह उसके धंधे मे आड़े आ रही है और उसे रास्ते से हटाने के लिए आखिरकार उसकी हत्या कर दी।

हालांकि पहले तरह तरह की कहानियों के जरिए आरोपी पुलिस को टहलाते रहे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज ने मुख्य आरोपी पुलकित के द्वारा बनाई गयी कहानी की हवा निकाल दी। आरोपी अपने दो साथियों के साथ अंकिता को 18 सितम्बर को ऋषिकेश लेकर आये थे और उन्होंने शाम को उसे चीला नहर मे धक्का दे दिया। उसके बाद वह गुमशुदगी दर्ज कर अनजान बने रहे। आखिरकार पुलिस ने  रिसॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भास्कर और सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपित पुलकित हरिद्वार के भाजपा नेता विनोद आर्य का पुत्र है। बीती शाम वह भी थाना लक्षमण झूला पहुंचे थे।

ग्राम श्रीकोट, पट्टी नादलस्यूं, पौड़ी गढ़वाल निवासी (19 वर्षीय) अंकिता भण्डारी की गुमशुदगी के सम्बन्ध में राजस्व पुलिस चौकी उदयपुर तल्ला में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल ने उपरोक्त मुकदमा 22 सितम्बर को राजस्व पुलिस से थाना लक्ष्मणझूला पुलिस को स्थानान्तरित किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्ष्मणझूला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के अन्दर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। बीती 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे में नहीं मिली। जिसके बाद उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

बीते गुरुवार को यह मामला राजस्व पुलिस से नागरिक पुलिस को हस्तांतरित होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक पौड़ी शेखर सुयाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस मामले में छह लोग को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने रिसॉर्ट में ताला जड़ दिया था। अभी अंकिता का शव बरामद नही हुआ है और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन मे लगी है।

अनामिका मिश्रा

/** * The template for displaying the footer * * Contains the closing of the #content div and all content after. * * @link https://developer.wordpress.org/themes/basics/template-files/#template-partials * * @package NewsCard */ ?>