देहरादून/उत्तराखण्ड: 22 Sep. 2022, खबर…. राजधानी से रुद्रपुर स्थित ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में जनपद प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ बैठक की जिसमें बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं को सुना। वही इस बैठक के दौरान बैठक के समूह की महिलाओं द्वारा मंत्री जोशी को बताया गया कि जो उत्पाद उनके द्वारा तैयार किया जाता है, उसकी मार्केटिंग ना होने के कारण उनको उनके उत्पाद का उचित दाम नहीं मिल पाता है,साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा यह भी बताया गया कि बैंकों द्वारा ऋण लेने में समूह की महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वही मंत्री इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के सामान खरीदने के लिए हर ब्लॉक में एक दुकान खोली जाए साथ ही जहां पर पर्यटक पहुंचते हैं वहां पर आउटलेट खोले जाए ताकि इनके उत्पाद वहां पर बिक सके।
इसके अलावा कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि जितने भी सिडकुल क्षेत्र सरकारी औद्योगिक क्षेत्र, प्राइवेट इंडस्ट्री, वहां पर भी सफाई के उपयोग में आने वाली चीजें जैसे- झाड़ू, पोछा, फिनाइल आदि की आवश्यकता होती है। हम हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यह हमारी समूह की बहनों द्वारा खरीदा जाए।