हल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस नैनीताल- हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में दो गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार की ल्द्वानी से अल्मोड़ा को जा रही बस दो गांव के पास एक मोड में अनियंत्रित हो गई। और पैराफिट तोड़ते हुए सड़क से नीचे की ओर पलट गई। हादसे में अभी तक किसी के मौत होने की सूचना नहीं है। अलबत्ता कुछ यात्रियों के घायल होने की खबर है।